2022 me Bihar Student Credit Card se paisa kb tk Aayega। 2022 में बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड से पैसा कब तक आएगा

Bihar student credit card
2022 me Bihar Student Credit Card se paisa kb tk Aayega
Bihar Student Credit Card

जैसा कि हमलोग जानते हैं कि पिछले बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड वाले आर्टिकल में जाने थे कि बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड को किस तरह से अप्लाइ करना हैं। कैसे हम ऑफलाइन अप्लाइ कर सकते हैं और कैसे हम ऑनलाइन अप्लाइ कर सकते हैं। और कहाँ जाकर सभी प्रोसेस करना हैं सभी जानकारी उसमे दे दिया गया था। उसमें हमलोग देख लिए थे कि Bihar Student Credit Card के लिए कौन – कौन कोर्स  वाले अप्लाइ कर सकते हैं इत्यादि। अगर आपने वह आर्टिकले नहीं पढ़ा हैं तो पहले वो जाकर पढे उसके बाद हीं यह आर्टिकल समझ आएगा। हम इस आर्टिकल मे आगे देखेंगे। 

जब आप बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के लिए अप्लाइ कर देते हैं तो ज्यादा तर विधार्थी के दिमाग में एक प्रश्न हमेशा आते रहता हैं कि अब पैसा कब आएगा। अब पैसा आते हीं मैं Laptop खरीदूँगा, मोबाईल खरीदूँगा इत्यादि लेकिन अप्लाइ करने के बाद भी एक कई प्रोसेस से आपको गुजरने परते हैं। 

How to Apply Bihar Student Credit Card: Read more

यह प्रोसेस में आपका कम से कम दो से ढाई  महिना लग जाता हैं और ज्यादा से ज्यादा 6 महिना। DRCC ऑफिस में जब आप अप्लाइ करते हैं तो आपको वहाँ बोल जाता हैं कि 2 महिना यानि 60 दिन के अंदर आपका पैसा आ जाएगा। लेकिन ये सिर्फ कहने को होता हैं। इतना दिन में पैसे नहीं आते। सिर्फ उसको आशा दिया जाता हैं। अगर आप बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के लिए 2022 में अप्लाइ कर चुके हैं तो आपको तीन महिना से छह महिना तक इनतेजार करना पर सकता हैं। 

जब आप DRCC में ऑफलाइन या ऑनलाइन फॉर्म अप्लाइ कर देते हैं तो उसके बाद आपको अपने सह- आवेदक के साथ आपको दिए गए दस्तावेज ( Document ) का Varification करवाना होता हैं। यह एक दिन में हीं हो जाता हैं। आप फॉर्म जिस दिन फॉर्म अप्लाइ करते हैं उसी दिन Varification करवा सकते हैं या किसी भी दिन ये आपपर निर्भर करता हैं। 

जब आप DRCC ऑफिस में Documents Varify करवा लेते हैं। तब लगभग एक महीने बाद आपके मेल ईडी पर Sancation letter आता हैं। इस Sancation letter में आपके लोन के बारें में लिखा रहता हैं कि आपका लोन कितना फाइनैन्स हुआ हैं। इसमे सारा कुछ लिखा रहता हैं। इसमे ये भी लिखा रहता हैं कि कॉलेज और आपके अकाउंट में कब – कब पैसा जाएगा। यह Sanction letter आने में एक महिना या दो महिना से भी ज्यादा हो जाता हैं इसीलिए आप  https://www.7nishchay-yuvaupmission.bihar.gov.in/ पर स्टैटस चेक कर सकते हैं या https://www.bsefcl.bihar.gov.in/ पर जाकर स्टूडेंट लॉगिन करके ज्यादा जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। अगर आपका Sancation letter नहीं एक – दो महिना के अंदर में नहीं आता हैं तो आप मेरे दिए गए Instagram I’d पर संपर्क कर सकते हैं या कमेन्ट में बता सकते हैं कि आपको कौन सा दिक्कर आ रहा हैं। वह दिक्कत आपका जल्द से जल्द खत्म करने का कोशिश किया जाएगा। 

जब आपका Sancation letter आ जाता हैं तो आपको DRCC में Agreement के लिए जाना होता हैं। इसमे आपको एक 100 रुपया का बॉन्ड पेपर और 8 सफेद पेज DRCC ऑफिस में जाना होता हैं। इस Agreement में यही होता हैं कि आप जो लोन ले रहे हैं उसको भविष्य में कौन वापस करेगा। लोन का वापस पैसा करने कि जिम्मेवारी सह-आवेदक और आवेदक दोनों को दिया जाता हैं जो कि आप जो 8 सफेद पेज लेकर जाएंगे, उसमे साफ – साफ DRCC के द्वारा लिख दिया जाता हैं और सह-आवेदक व  आवेदक से हस्ताक्षर भी करवा लिया जाता हैं। जिससे कि लोन कि वापसी आसानी से कर सके। आप Sancation letter, 100 रुपया का बॉन्ड पेपर पहचान पाए इसीलिए मैं दोनों  पीडीएफ़ के रूप में अटैच कर दूंगा। 

जब आपका Agreement  हो जाता हैं उसके एक महिना या एक महिना बाद आपके व कॉलेज में अकाउंट में पैसा चला जाता है। आपको इस बात कि सूचना आपके मेल ई’डी के द्वारा दिया जाता हैं। या आप अपने अकाउंट चेक करके देख सकते हैं। हाँ Agreement होने के बाद भी आपके अकाउंट में पैसा आने में लगभग 2 से 3 महिना भी लग सकता हैं। मैं आपको इसीलिए ये बात बता रहा हूँ क्योंकि कुछ दिन पहले हीं मैंने ये चीज देखा। मेरे बहुत सारे दोस्त का पैसा एक महिना में आ गया था। और कुछ का दो से तीन महिना लग गया। लेकिन अगर कोई दिक्कत नहीं हुआ होगा तो पैसा आ जाता हैं। 

DRCC में फॉर्म भरने से पैसा आने तक के सफर में सिर्फ 60 दिन हीं लगने चाहिए लेकिन कुछ – कुछ जिले में सरकारी क्रमचारी फाइल को अपने आलसपन के कारण आगे नहीं भेजते जिस कारण विधार्थी कि अकाउंट में पैसा जाने में लेट हो जाता हैं। 

FAQ’s

1. बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड में कितने दिन में पैसे आ जाते हैं?

उत्तर:- कम से कम दो महीने और ज्यादा से ज्यादा छह महिना। 

2. बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड से कितना लोन मिल सकता हैं?

उत्तर:- 4 लाख और उससे कम, 4 लाख से ज्यादा लोन नहीं मिल सकता। 

3. बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के लाभ उठाने के कितने दिन बाद Interest लगने लगता हैं। 

उत्तर:- कोर्स खत्म होने के एक साल बाद से। 

4. बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड में कितना Interest लेता हैं?

उत्तर:- 4% का Interest लड़का के लिए। 

5. Sancation letter आने में कितना समय लगता हैं?

उत्तर:- कम से कम एक महिना और ज्यादा से ज्यादा कितना भी। 

for quick reply

edukronline

Edukr Online एक ऑनलाइन एजुकेशनल प्लेट फॉर्म हैं जिसके माध्यम से आपको ब्लॉग/ आर्टिकल के रूम में विभिन्न इग्ज़ैम, स्कालर्शिप, परीक्षा देने का तरीका, नोट्स का पीडीएफ़, कविताएं, कहानी, शायरी आदि आपको दिया जाता हैं। जिसके मदद से आपको इस तरह के जानकारी और अधिक मिलती हैं। Edukr Online पर हम कोई भी आर्टिकल/ ब्लॉग पूरा जांच प्रताल के साथ डालते हैं। वो भी हिन्दी मीडीअम में डालते हैं।

15 thoughts on “2022 me Bihar Student Credit Card se paisa kb tk Aayega। 2022 में बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड से पैसा कब तक आएगा

  1. Mera paisa aa gya but email nhi aa rha hai or na hi student portal par update hua please kuch kre my registration id is 3977973.

Leave a Reply

Your email address will not be published.